योगासन जो आपकी आंखों के लिए फायदेमंद है/ yoga which are beneficial for your eyes

आंखे हमारे शरीर का सबसे नाजुक अंग होती हैं। आंखों से ही हम दुनिया को देख पाते हैं। लेकिन, जिस तरह से शरीर काम करने से थक जाता है, ठीक उसी तरह से आंखे भी थक जाती है। कंप्यूटर पर घंटों काम करके आंखों में थकान होने लगती है। अगर, इसकी सही तरह से देखभाल न की जाए तो आंखों की रोशनी कम होने लगती है। हालांकि, इसके कम होने के पीछे अन्य कारण भी अहम भूमिका निभाते हैं। जिस तरह से शरीर को स्वस्थ रखने के लिए एक्सससाइज की आवश्यकता होती है, ठीक उसी तरह से आंखों की रोशनी को बरकरार रखने के लिए योग का अभ्यास किया जा सकता है। योग के साथ ही, डाइट भी आपके आंखों की रोशनी को बढ़ाने में सहायक होता हैं।
आंंखों के लिये योग के फायदे – Benefits of Yoga To Improve Eye Sight
आंखों को आराम पहुंचाएं
आंखों की एक्सरसाइज करने से आपकी आंखों की थकान दूर होती है। साथ ही, आंखों पर पड़ने वाला दबाव कम होता है। जिससे आपको आंखों की समस्याएं नहीं होती है।
ड्रार्क सर्कल को कम करें
नियमति रूप से योग करने से आंखों के नीचे होने वाले डार्क सर्कल्स दूर होते हैं। दरअसल, योग से आंखों का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है इससे स्किन पर होने वाले डार्क सर्कल्स दूर होते हैं। साथ ही पिगमेंटेशन की समस्या में भी आराम मिलता है।
आंखों की रोशनी को बढ़ाएं
नियमित योग करने से जब आपकी आंखों को आराम मिलता है, तो आपकी रैटिना खुद ब खुद आंखों की समस्याओं को ठीक करती है।
आंखों की झुर्रियों को दूर करें
आंखों के पास होने वाली झुर्रियों को दूर करने के लिए आप योग कर सकते हैं। दरअसल, जब आंखों पर दबाव पड़ता है, तो इससे आंखों के आसपास की त्वचा पर झुर्रियां होने लगती है। लेकिन, योग करने से ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है और नए सेल्स बनने लगते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए कैसे करें योग – How To Improve Vision With Yoga In Hindi
योग एक्सपर्ट स्मृति के अनुसार आंखों को स्वस्थ रखने के लिए आप एक विशेष योग कर सकते हैं। आगे जानते हैं इस योग को करने का सही तरीका।
- इस योग को करने के लिए आप सुबह के समय धूप के आगे बैठें।
- इसके बाद दोनों आंखों से नीचे नाक को देखने का प्रयास करें।
- इस पोजीशन में कुछ समय के लिए आंखों को होल्ड करें।
- इसके बाद आंखों से ऊपर की ओर ले जाएं।
- इस योग को आप रोजाना एक से पांच मिनट तक कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें : आंखों की रोशनी बढ़ाने के लिए रोज करें ये 3 योगासन
योगा एक्सपर्ट के अनुसार इस योग को बच्चे भी कर सकते हैं। आंखों की रोशनी को बढ़ाने के लिए त्राटक व अन्य योग भी कर सकते हैं। इसके साथ ही डाइट में खून को बढ़ाने लिए चीजें जैसे चुकंदर, पालक, सेब, अनार, गाजर, पपीते आदि का सेवन कर सकते हैं।