वजन कम करने के दोरान बाहर का क्या स्वस्थ खाया जाए/What healthy foods to eat outside while losing weight

Healthy Outside Food Options In Hindi: हेल्दी और फिट बॉडी आखिर किसे पसंद नहीं होती? लेकिन इसके लिए फिजिकल एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट दोनों जरूरी है। जो लोग अपनी वेट लॉस जर्नी पर होते हैं, उन्हें शुरुआत में कई चीजों को अवॉइड करना होता है, जैसे कि ज्यादा ऑयली, मीठा या बाहर की चीजें अवॉइड करना। ऐसे में लोगों को बाहर के खाने की क्रेविंग भी होती है, लेकिन कोई हेल्दी ऑप्शन न होने के कारण उन्हें निराश होना पड़ता है। इस समस्या का समाधान करते हुए न्यूट्रिशनिस्ट मालविका सहगल ने एक वीडियो शेयर किया है। आइए इस लेख के माध्यम से जानें इस बारे में।
बाहर खाए जाने वाले हेल्दी ऑप्शन- Healthy Outside Food Options
इडली और सांभर
अगर आप बाहर खाना खा रहे है, तो साउथ इंडियन फूड आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां आपको ब्रेकफॉस्ट से लेकर डिनर तक के लिए हेल्दी ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके लिए आप इडली और सांभर ले सकते हैं। सांभर को सब्जियों और इडली के चावल और दाल से तैयार किया जाता है। इसके सेवन से आप लंबे समय से फीलिंग और एक्टिव रहते हैं।
दाल और पनीर
अगर आप फैमिली के साथ डिनर पर जा रहे हैं, तो आप किसी इंडियन रेस्टॉरेंट को चुन सकते हैं। यहां आप सब्जी, रोटी और पनीर की सब्जी ऑर्डर कर सकते हैं। यह एक परफेक्ट हेल्दी ऑप्शन है, जो आपको फीलिंग रखने में भी मदद करेगा।
इसे भी पढ़े- जंक फूड की आदत छोड़ना चाहते हैं, तो अपनाएं एक्सपर्ट के बताएं ये 5 टिप्स
वेजिटेबल सुशी
अगर आप कुछ जैपनीज या चाइनीज फूड ट्राई करने की सोच रहे हैं, तो वेजिटेबल सुशी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। इसे उबली हुई सब्जियों से तैयार किया जाता है, जो वेट लॉस के लिए अच्छा ऑप्शन भी है।
राइस एंड वेजिटेबल बॉउल
बाहर खाना खाने के लिए राइस बाउल जैसी कि छोले या राजमा चावल भी चुन सकते हैं। यह हेल्दी और फीलिंग होते हैं और वेट लॉस के लिए भी अच्छा ऑप्शन हो सकते हैं। इसके साथ ही रेस्टॉरेंट में मिलने वाला राइस एंड वेजिटेबल बॉउल भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
हेल्दी वेजिटेबल पिज्जा
अगर आप इटालियन रेस्टॉरेंट में जा रहे हैं, तो आप वेजिटेबल पिज्जा ऑर्डर कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें कि इसमें हेल्दी चीज का इस्तेमाल किया गया हो। इसे आप अपनी मनपसंद सब्जियों के साथ तैयार करवा सकते हैं। इसके अलावा वीट या राइस इटालियन पास्ता भी हेल्दी ऑप्शन हो सकता है।
इसे भी पढ़े- स्ट्रीट फूड खाते समय इन 6 हाइजीन टिप्स को जरूर करें फॉलो, नहीं पड़ेंगे बीमार
बाहर खाना खाने के दौरान इन बातों का भी रखें ध्यान- Precaution Should Be Taken While Eating Outside Food
- अगर आप बाहर खाना खा रहे हैं, तो ध्यान रखें कि वहां हाइजीन का भी ध्यान रखा जा रहा हो।
- अपने पास सैनिटाइजर हमेशा रखें जिससे कीटाणु आपके पेट में न जा सकें।
- बाहर खाने के दौरान हमेशा ताजा बनवाकर ही खाएं और कभी भी रखा हुआ खाना न लें।
इस तरह से आप अपनी वेट लॉस जर्नी के दौरान भी बाहर का खाना खा सकते हैं।