इस नए अंदाज में नजर आई अक्षरा सिंह, देख लोगो को लगा करंट

खेसारी लाल यादव और अक्षरा सिंह के आने वाले गाने सुनामी (Tsunami) की इन दिनों खूब चर्चा है। गाने में खेसारी और अक्षरा धमाल मचाते दिखेंगे। इसकी एक झलक टीजर में दिखाई दी। सुनामी का टीजर शनिवार को रिलीज कर दिया गया है। वीडियो का फर्स्ट लुक ही दर्शकों को बहुत पसंद  रहा है। इस गाने के लिए सलीम सुलेमान की जोड़ी साथ आई है। सुनामी का टीजर खेसारी लाल यादव ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘ये सुनामी देखे क्या…’

32 सेकेंड के इस वीडियो की शुरुआत में खेसारी की धमाकेदार अंदाज में एंट्री होती है। दूसरी ओर ब्लैक ड्रेस में अक्षरा ग्लैमर लुक में हैं। दोनों साथ में रोमांटिक अंदाज में डांस करते हैं। वीडियो के एक सीन में अक्षरा पर्पल कलर की साड़ी में हैं। साड़ी में उनकी अदाएं देखते ही बनती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button