कोरोना वायरस से संक्रमित हुईं प्रियंका गांधी, खुद को कर लिया आइसोलेट

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी भी कोरोना वायरस संक्रमण का शिकार हो गई हैं। हाल ही में वह उत्तर प्रदेश में आयोजित नव संकल्प शिविर में शामिल हुईं थी। फिलहाल, उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। अब उनके वायरस से संक्रमित होने के चलते चिंताएं बढ़ गई हैं और मीटिंग में शामिल अन्य नेताओं के भी संक्रमित होने का डर है। गुरुवार को ही अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी कोविड-19 होने की बात सामने आई थी।

प्रियंका राजधानी लखनऊ में हो रहे नव संकल्प शिविर से भी जल्दी वापस चली गईं थी। खबर है कि बुधवार रात वह सड़क मार्ग से दिल्ली के निकल गई थी। हालांकि, उस दौरान उनकी वापसी का का कारण नहीं बताया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनिया गांधी के कोविड संक्रमित होने की खबर के बाद वह दिल्ली रवाना हुईं थी।

कांग्रेस ने गुरुवार को कहा कि अध्यक्ष सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं, हालांकि वह आठ जून को नेशनल हेराल्ड मामले से संबंधित धनशोधन के आरोपों की जांच के सिलसिले में ED के समक्ष पेश होंगी। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल भी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button