स्वतंत्रता दिवस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया ध्वजारोहण, विकास के रोडमैप को लेकर कहा ये…

स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सुबह सबसे पहले मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

उत्तराखंड और केंद्र सरकार आपस में समन्वय बनाकर 2025 तक उत्तराखंड को हिंदुस्तान का सर्वश्रेष्ठ एवं आदर्श राज्य बनाएंगे। उत्तराखंड के विकास का रोडमैप जिस तरीके से किया जा रहा है वह भविष्य में हिमालयी राज्यों के लिए भी एक माडल अवश्य बनेगा।कहा कि पिछले आठ वर्षों में केन्द्र सरकार द्वारा 1 लाख 50 हजार करोड़ से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं।

दोपहर को सीएम धामी ने भराड़ीसैंण में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों, सैन्य और अर्धसैन्य बलों के शहीद जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए कहा कि आज जो हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं, वह स्वतंत्रता सेनानियों और शहीद जवानों के त्याग और बलिदान का प्रतिफल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जमरानी बांध बहुद्देशीय परियोजना से नैनीताल व ऊधमसिंहनगर के तराई क्षेत्र लाभान्वित होंगे। सौंग बांध परियोजना से देहरादून में वर्ष 2053 तक अनुमानित आबादी के लिए पेयजल आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button