क्रिस रॉक ने ऑस्कर 2023 की मेजबानी करने का प्रस्ताव ठुकराया, क्या थप्पड़ कांड हैं इसकी वजह ?

ऑस्कर 2022 में अभिनेता विल स्मिथ को थप्पड़ मारने वाले क्रिस रॉक ने अपने प्रशंसकों के साथ एक खबर साझा की है। दरअसल उन्हें 2023 के ऑस्कर होस्ट करने का ऑफर भी दिया गया था लेकिन उन्होंने इस ऑफर को ठुकरा दिया है।एरिज़ोना के फीनिक्स में एरिज़ोना फाइनेंशियल थिएटर में एक कॉमेडी शो के दौरान, क्रिस ने इस बात का खुलासा किया।

ऑस्कर 2023 के लिए मेजबानी के प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए, क्रिस रॉक ने कहा, यह तो वही बात हुई कि आप किसी को उसी घटना स्थल पर जाने के लिए कह रहे हो जहां उसकी मृत्यु हुई हो।

2022 के ऑस्कर समारोह के दौरान क्रिस ने विल की पत्नी जैडा पिंकेट स्मिथ के हेयरस्टाइल का मजाक बनाकर अपने ऑस्कर गिग की शुरुआत की थी। बता दें कि बीमारी की वजह से जैडा की यह हालत हो गई थी।

क्रिस रॉक ने स्टैंड अप शो में विल स्मिथ के बारे में कहा कि ‘वह मुझसे काफी बड़े हैं। नेवादा राज्य मेरे और स्मिथ के बीच झगड़े को स्वीकार नहीं करेगा’। विल स्मिथ को थप्पड़ मारने की उन्हें इतनी कीमत चुकानी पड़ी कि न केवल ऑस्कर बल्कि उनके किसी भी विज्ञापन में भाग लेने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

विल अपनी पत्नी पर किए गए मजाक को बदार्शत नहीं कर पाए और उन्होंने क्रिस को मंच पर जाकर थप्पड़ मार दिया। विवाद बढ़ने के बाद, विल ने दो बार माफी भी मांगी। लेकिन क्रिस, विल का थप्पड़ भूल नहीं पा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button