उत्तराखंड में आजादी की 75वीं वर्षगांठ का देखने को मिला जश्न, BJP ने निकाली हर घर तिरंगा यात्रा

 देश के आजादी की 75वें वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पूरे देश में अमृत महोत्सव के अन्तर्गत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा जनता से 13अगस्त से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध कर रही है।भारतीय जनता पार्टी की तरफ से धनौला में तिरंगा यात्रा निकाली गई।

धनौला में भाजपा की तरफ से युवा मोर्चा के जिला प्रधान लवली भारद्वाज, दर्शन नेनैवाल, हलका बरनाला के इंचार्ज धीरज दद्दाहुर, महासचिव परमिंदर धनौला, हरजिंदर उप्पल, जगतार तारी, मंगल देव शर्मा ने बताया कि बड़ी संख्या में हाजिर भाजपा नेताओं की तरफ से तिरंगा यात्रा निकाली गई है।

ऋषिकेश में भरत मंदिर इंटर कॉलेज में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक और मेयर अनीता ममगाईं ने हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ किया। संतों, भाजपा कार्यकर्ताओं, नगर निगम कर्मचारी, तहसील कर्मचारी, सामाजिक संस्थाओं और स्कूली छात्रों ने भरत मंदिर से त्रिवेणी घाट पर हर घर तिरंगा रैली निकाली।

इस मौके पर भारत माता की जय के नारे लगाए गए और मार्च किया गया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की तरफ से सभी देशवासियों को आजादी के 75वें आजादी दिवस पर भवन देश भर में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है.

सभी को अपने घरों पर तिरंगे झंडे लगाने की अपील प्रधानमंत्री ने की है। आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अगस्त क्रांति दिवस पर मंगलवार को कांग्रेस की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा प्रदेशभर में शुरू की थी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button