इस मुख्यमंत्री के गढ़ में दिग्गज पूर्व मुख्यमंत्री की बहू बन सकती हैं जिला पंचायत अध्यक्ष

जिला पंचायत सदस्‍य का चुनाव लड़ रही हैं, पति भी विधायक

 

भाारतदूत  डॉट कॉम

लखनऊ।  पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व कैंपियरगंज से विधायक फतेह बहादुर सिंह की पत्नी साधना सिंह को वार्ड नंबर-19 से प्रत्याशी बनाया है। इसकी पुष्टि जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह सैैंथवार ने की हैै। साधना सिंह ने रविवार को नामांकन भी करा दिया है।
साधना सिंह 2010 से 2015 तक गोरखपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं। जिला पंचायत सदस्य के चुनाव में सफलता मिली तो साधना इस बार भी जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए दावेदारी कर सकती हैं।
बता दें कि भाजपा की पहली सूची में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह का नाम नहीं था  लेकिन  नामांकन  के  आखिरी  दिन  नाम  का  एलान  किया  गया।  दरअसल,  भाजपा  ने  सांसद  या  फिर  विधायक  के  सगे-संबंधी  को  टिकट  न  देने  का  एलान  किया  था।  यह  एलान   गोरखपुर  में  आकर  टूट  गया।  भाजपा  को  साधना  सिंह  को  टिकट  देना  पड़ा  है।  इसलिए  जिला  पंचायत  अध्यक्ष  की  दावेदारी  मजबूत  मानी  जा  रही  है।

दिग्गज  मुख्यमंत्री  की  बहू  हैं  साधना

आपको  बताएं,  साधना  सिंह  यूपी  के  दिग्गज  मुख्यमंत्री  रहे  वीर  बहादूर  सिंह  की  बहू  हैं।  उनके  पति फतेहबहादुर  सिंह कैंपियरगंज  से  भाजपा  विधायक  हैं।  वह  1991 से  लगातार  विधानसभा  का  चुनाव  जीत  रहे  हैं।  बसपा  सरकार  में  वन  मंत्री  थे।  अब  भाजपा  की  राजनीति  कर  रहे  हैं।

अब  तक  महिलाओं  के  हाथ  में  रही  कमान

गोरखपुर  में  जिला  पंचायत  अध्यक्ष  की  कमान अब  तक  महिलाओं  के  हाथ  में  रही  है।  शोभा  साहनी,  सुभावती  पासवान,  चिंता  यादव,  साधना  सिंह  और  गीतांजलि  यादव  अध्यक्ष  की  कुर्सी  पर  बैठ  चुकी  हैं।  अब  छठवीं  बार  में  भी  महिला  की  दावेदारी  मजबूत  मानी  जा  रही  है।  इस  बार  जिला  पंचायत  अध्यक्ष  की  सीट  सामान्य  है।

 

पंचायत वार्ड में सम्मेलन

गोरखपुर में 526 वार्ड हैं। हर वार्ड में सम्मेलन किया जाएगा। इसमें लोकसभा व राज्यसभा सांसद, विधायक, एमएलसी, आयोगों के पदाधिकारी, पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे।

इन प्रत्याशियों ने कराए  नामांकन
वार्ड नंबर चार से भाजपा प्रत्याशी सुधा सिंह ने भी नामांकन कराया है। वार्ड नंबर एक से महेन्द्र प्रताप मल्ल, वार्ड नंबर- दो से सुरेश पासवान, तीन से राणा प्रताप सिंह सैंथवार, पांच से संगीता सिंह सैंथवार, छह से बाबूराम निषाद, नौ से राम उग्रह चौहान, ग्यारह से रीता बेलदार, 14 से निशा सिंह सैंथवार, 15 से सरोज चौधरी, 16 से विजय शंकर यादव, 17 से कलावती निषाद, 18 से सुनीता सिंह सैंथवार, 21 से राजेश तिवारी, 22 से दयाशंकर सिंह सैंथवार, 30 से गिरीश सिंह सैंथवार, 33 डॉ प्रेमा, 34 से संगीता अग्रहरि , 38 से गौरीशंकर मिश्र, 39 से अमित चन्द पांडेय, 42 से वेद प्रकाश सिंह सैंथवार, 45 से रंजय कन्नौजिया, 46 से संतोष तिवारी, 48 से अंगद निषाद, 50 से प्रभाशंकर आचार्य, 51 से रामधारी, 52 से सोता देवी सोनकर, 53 से सुधीर चन्द बेलदार, 54 से जितेन्द्र सिंह, 57 से राजेश सिंह राजन, 58 से विशाल ध्वज सिंह, 59 से ईश्वर मणि ओझा, 60 से शैलेष (विपिन) यादव, 61 से रमेश निषाद, 62 से सरिता पासवान, 63 से सुनील गुप्ता, 64 से कौशिल्या पासवान और 67 से रवीन्द्र गुप्ता ,  वार्ड नंबर सात से कपिल पति त्रिपाठी, आठ से रामभोग सिंह सैंथवार,10 से नरेंद्र सिंह सैंथवार, 12 से गोरख सिंह सैंथवार, 13 से बलवीर यादव, 19 से साधना सिंह, 20 से रामपाल सिंह सैंथवार, 23 से रवि प्रताप सोलंकी, 24 से संजय शुक्ल, 25 से उषा देवी, 26 से दिव्या गुप्ता, 27 से ब्रह्मदेव निषाद, 28 से प्रियंका सिंह, 29 से राम बुझारत पासी, 31 से हरिकेश दुसाध, 32 से रत्ना शुक्ला, 35 से मंजू सिंह, 36 से सुष्मिता सिंह, 37 से गीतांजलि श्रीवास्तव, 40 से सीमा चंद, 41 से अंशुमाला सिंह, 43 से रामबहाल पासवान, 44 से बालचंद सोनकर, 47 से पप्पू निषाद, 49 से माया शंकर शुक्ल, 55 से शिवानी राय, 56 से मनोज कुमार शुक्ल, 65 से राजकुमारी निषाद, 66 से पिंकी जायसवाल, 68 से मंजू देवी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button